- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Auto Driver Collided With A Young Man Standing Outside The House Gambhir
घर के बाहर खड़े युवक को ऑटो चालक ने मारी टक्कर, गंभीर
होली के अवसर पर ससुराल आए एक युवक को घर के सामने मुख्य सड़क पर ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसे परिजनों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। राजकुमार पुत्र रमेश परिहार उम्र 28 साल निवासी पनवाड़ी थाना कोलारस होली मनाने के लिए अपनी ससुराल ककरूआ थाना कचनार आया था। वह अपने घर के बाहर मुख्य सड़क के किनारे खड़ा था।
तभी ऑटो चालक ने ऑटो को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई वहीं उसके दाएं हाथ में फेक्चर आया है।
हादसे के बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के परिजनों ने ऑटो का पीछा कर उसे अशोकनगर पहुंचकर पकड़ कर पुलिस थाने ले गए। पुलिस ने ऑटो को जप्त कर लिया।