- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Awe Of Corona Schools And Talkies Closed Until Further Orders Training Also Canceled
कोरोना का खौफ... स्कूल और टॉकीज अगले आदेश तक बंद, प्रशिक्षण भी निरस्त
अशोकनगर| कोरोना वायरस के प्रति सतर्कता के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किए हैं। जिन क्लासों के पेपर चल रहे हैं वे अपने निर्धारित समय पर होंगे, इसके अलावा कक्षाओं का संचालन नहीं होगा। इस दौरान होने वाले प्रशिक्षणों को भी रोक दिया है। टॉकीज भी अब बंद रहेंगे।
देश में कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित एक मरीज की मौत के बाद देशभर में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। इसी को देखते हुए मप्र में भी एक साथ सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिए हैं। इससे कक्षा 1 से 12वीं क्लास तक के अवकाश घोषित किए हैं। बोर्ड परीक्षा के अलावा जिन स्कूलों में परीक्षाएं हो रही हैं वहां परीक्षाएं तो होंगी लेकिन किसी भी तरह की परीक्षाएं संचालित नहीं होंगी। इस बीच स्कूलों में स्टाफ पहुंचेगा। वहीं कोरोना को देखते हुए जिला अस्पताल में भी इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल में डॉक्टर्स से लेकर कार्यरत स्टाफ भी मास्क लगाकर काम कर रहा है। इसके लिए अलग से वार्ड भी तैयार किया है। बाजार में भी दो पहिया वाहन चालक अब मास्क लगाकर देखे जा रहे हैं।
प्रशिक्षण किया निरस्त
कोरोना वायरस के चलते कई तरह के प्रशिक्षणों को रोक दिया है। इसी के तहत भोपाल में होने वाले नए सहायक प्राध्यापकों की ट्रेनिंग को भी निरस्त कर दिया है। इस प्रशिक्षण में जिले से भी प्राध्यापकों को शामिल होना था। 16 से 21 मार्च तक यह प्रशिक्षण होना था।