- Hindi News
- National
- Mungawali News Mp News Bjp Mandal Handed Over Lifetime Support Fund Of 94 Thousand Rupees To District President
भाजपा मंडल ने जिलाध्यक्ष को सौंपी 94 हजार रुपए की आजीवन सहयोग निधि
पिपरई | भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष को आजीवन सहयोग निधि की राशि सौंपी। भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखन सिंह कटारिया ने बताया कि पार्टी ने आजीवन सहयोग निधि जमा करने के लिए अभियान चलाया था।
इसके तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने आजीवन सहयोग निधि की राशि जमा की। इसके लिए पार्टी के सभी मंडल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राशि देकर रसीद कटवाई थी।
सहयोग निधि के रूप में 94 हजार रुपए की राशि जमा हुई। इसे पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश सिंह रघुवंशी को आजीवन सहयोग निधि के रूप में जमा की गई 94 हजार रुपए की राशि जमा की। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।