पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News Calling Friend Called Village Cut Throat With Ax In Night Father Tied It And Handed It Over To Police

फोन कर दोस्त को गांव बुलाया, रात में कुल्हाड़ी से गला काटा, पिता ने ही बांधकर पुलिस को सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेहराई थाना अंतर्गत ग्राम बामोरी टांका में बचपन के एक दोस्त ने अपने दोस्त की ही हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारे दोस्त को उसके ही पिता ने रस्सियों से बांध लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और मृतक के पिता भी पहुंचे। लेकिन हत्यारा दोस्त अचानक ही रंग बदल गया और पागलपन का नाटक कर रहा है। इससे पुलिस हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने में नाकाम है। वहीं दूसरी तरफ जिस दोस्त ने हत्या की उसका बड़ा भाई और बहन घटना के बाद से लापता है।

रामसेवक पुत्र सुल्तान सिंह अहिरवार 23 साल निवासी चिरोली जमाखेड़ी के पास चक्क पर अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करता था। उसका दोस्त नीलम पुत्र कन्छेदी अहिरवार 24 साल निवासी बामोरी टांका उसके साथ ही पढ़ता था। नीलम ने बीती रात फोन करके अपने दोस्त को घर बुलाया और रात में कुल्हाड़ी से दोस्त की गर्दन काट दी। घटना की जानकारी जब हत्यारे दोस्त के पिता को लगी तो उन्होंने पुत्र को रस्सियों से बांधकर मृतक के परिजनों सहित पुलिस को फोन पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन पहुंचे तो देखा की कमरे में नीलम की लाश पड़ी थी। जब हत्यारे से पुलिस ने पूछताछ की तो वह पागलपन का नाटक करने लगा। इस मामले में फिलहाल पुलिस भी कुछ नहीं बता पा रही है कि आखिर दोनों के बीच रात को ऐसा क्या हुआ जो दोस्त ने ही सबसे प्यारे दोस्त की कुल्हाड़ी से गर्दन अलग कर दी।

ये दो वजह जो उलझा रहे गुत्थी

1. हत्या के बाद से हत्यारे दोस्त की बहन और बड़ा भाई लापता है। इस बारे मे पुलिस ने भी परिजनों से पूछताछ की तो परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। जबकि ग्रामीणों के मुताबिक बड़े भाई और बहन को शनिवार की शाम तक गांव में ही देखा गया था।

2. जो दोस्त हत्या के बार पागलपन का नाटक कर रहा है उससे पहले कभी भी उसकी मानसिक स्थिति खराब नहीं रही। ग्रामीणों के मुताबिक शाम तक भी हत्यारे नीलम ने गांव में कोई ऐसी घटना नहीं की जिससे उसकी मानसिक स्थिति खराब नजर आती।

अतिथि शिक्षक था मृतक रामसेवक

मृतक रामसेवक जमाखेड़ी के पास टांडा चक्क में अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ था। मृतक और हत्यारा दोस्त गुना में भी साथ रहे हैं। घटना से 15 दिन पहले भी हत्यारा नीलम अपने दोस्त रामसेवक के गांव में रात को रुककर गया था। इसके बाद दोनों दोस्तों के बीच रात को ऐसा क्या हुआ कि नीलम को अपने दोस्त की कुल्हाड़ी से हत्या करना पड़ी। यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बड़ा सवाल... घटना के बाद से हत्यारे की बहन और बड़ा भाई लापता क्यों है

हर बिंदु पर जांच कर रहे हंै, जल्दी खुलासा करेंगे

-मीना रघुवंशी, थाना प्रभारी सेहराई।

पिता ने एफआइआर में घटना की इस तरह लिखाई रिपोर्ट

ग्राम चिरोली निवासी सुल्तान सिंह अहिरवार ने बताया कि उसका बेटा रामसेवक की नीलम से बचपन की दोस्ती है। दोनों का एक दूसरे के यहां लंबे समय से आना जाना था। कल शाम मेरे लड़के रामसेवक ने मुझसे कहा नीलम से मिलने बामोरी टांका अपनी मोटरसाइकिल से उसके घर गया था। रात को घर वापस नहीं लौटा। मुझे सुबह संग्राम सिंह अहिरवार देवरछी वालों ने बताया कि रामसेवक की हत्या नीलम अहिरवार ने अपने घर बामोरी टांका में कर दी है। तो मैं तुरंत ट्रैक्टर से गांव वालों के साथ ग्राम बामोरी टांका नीलम अहिरवार के घर पहुंचा तो वहां मेरा लड़का रामसेवक नीलम के कमरे में पलंग पर मरा हुआ मिला। रामसेवक की गर्दन पर गहरा घाव था। मेरे लड़के की हत्या नीलम अहिरवार ने किसी धारदार हथियार से गर्दन पर मारकर कर दी।

माता-पिता ने ही बांधा हत्यारे बेटे को

घटना के बाद सुबह हत्यारे बेटे नीलम को उसके ही माता-पिता ने न केवल रस्सी से बांधा बल्कि पुलिस को भी घटना की सूचना दी। परिजनों के मुताबिक रात को उनके पुत्र ने घटना को अंजाम दिया लेकिन इसके पीछे क्या वजह रही फिलहाल वह इसकी ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं।

घटना स्थल पर मृत पड़ा रामसेवक।
खबरें और भी हैं...