एमएलसी रिपोर्ट के बाद मारपीट का मामला दर्ज
अशोकनगर | ईसागढ़ थाने के ग्राम मामोन घापर में पुलिस ने एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी नत्थू आदिवासी, बंटी आदिवासी, अरविंद आदिवासी निवासी मामोन घापर ने फरियादी हरिलाल पुत्र पूरन आदिवासी उम्र 35 साल निवासी मामोन घापर के साथ गांव के हैंडपंप के पास मारपीट कर दी थी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल से एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।