पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mungawali News Mp News City Council Is Spraying Water To Suppress The Dust Blowing On The Uprooted Roads

उखड़ी सड़कों पर उड़ रही धूल काे दबाने नगर परिषद कर रही पानी का छिड़काव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रहवासियों व दुकानदारों की शिकायत के बाद उठाया कदम

सड़कों पर उड़ रही धूल को दबाने के लिए पानी का छिड़काव करता टैंकर।

मुंगावली | शहर में नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने शहर की सड़कों की खुदाई की थी। साथ ही शहर में स्टेशन रोड पर नाला निर्माण का काम चल रहा है। इसके अलावा करीला मेले में जाने वाले वाहनों के शहर से बड़ी संख्या में गुजरने के कारण दिन भर धूल उड़ रही है।

शहर में उड़ रही धूल के कारण स्थानीय रहवासियों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद द्वारा शहर में की सड़कों पर धूल को उड़ने से रोकने के लिए सुबह शाम टैंकरों की सहायता से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इससे शहर में उड़ रहे धूल के गुबारों से स्थानीय रहवासियों को राहत मिल रही है। नगर परिषद ने स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों की शिकायत के बाद यह कदम उठाया है।
खबरें और भी हैं...