- Hindi News
- National
- Mungawali News Mp News Class 12 Student Living In Hostel Missing Family Complained To Police Station
छात्रावास में रह रहा कक्षा 12 का छात्र गायब, परिजनों ने थाने में की शिकायत
कोचिंग के बाद छात्र छात्रावास में नहीं आया तो अधीक्षक ने परिजनों को सूचना दी
बालक उत्कृष्ट छात्रावास में अध्ययनरत कक्षा 12 वीं का छात्र गुरुवार को गायब हो गया। परिजनों के मुताबिक छात्र गुरुवार को कोचिंग में गया था। कोचिंग के बाद जब वह छात्रावास में नहीं आया तो छात्रावास अधीक्षक ने युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने छात्र की तलाश की जब वह नहीं मिला तो शुक्रवार को सुबह 11 बजे थाने पहुंचकर छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई।
दरअसल, शहर के बालक उत्कृष्ट छात्रावास में अध्ययनरत कलेक्टर पुत्र बलराम अहिरवार उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम किरोला गुरुवार को होटल से नाश्ता कर अपने मित्र राहुल के घर पहुंचा। राहुल के पास रखे उसके 500 रुपए लेकर चला गया। छात्र ने राहुल से कहा कि वह यह रुपए कोचिंग वाले को देगा। इसके बाद जब वह काफी देर तक छात्रावास नहीं आया तो छात्रावास अधीक्षक रमाकांत सिंह ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने अपने लड़के की तलाश शहर और अपने रिश्तेदारों के यहां की।
जब उसकी कहीं जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने शुक्रवार को 11 बजे पुलिस थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों के मुताबिक छात्र अपने मित्र मनोज अहिरवार के साथ पालीवाल कॉलोनी में विशाल सर के यहां कोचिंग पढ़ने गए थे। गुरुवार को उनका कोचिंग में टेस्ट था।
कलेक्टर अपने मित्र से 15 मिनट पहले टेस्ट देकर चला गया। जब उसका मित्र मनोज छात्रावास पहुंचा तो कलेक्टर छात्रावास में नहीं था। इस पर उसके अधीक्षक को इसकी जानकारी दी।
मोबाइल भी नहीं रखता
था छात्र कलेक्टर
कलेक्टर के बड़े भाई खुमान सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई अपने पास मोबाइल भी नहीं रखता था। होली के पहले उसने अपने एक मित्र के फोन से बात की थी। तब हमने कहा थाक होली पर घर आ जाओ तो उसने कहा कि मेरी परीक्षाएं चल रही हैं पढ़ाई प्रभावित होगी। परीक्षा के बाद आउंगा।
होस्टल में नाश्ता कर गया था कोचिंग, नहीं लौटा
छात्रावास अधीक्षक रमाकांत सिंह ने बताया कि गुरुवार को होस्टल में नाश्ता कर कोचिंग गया था फिर लौटकर नहीं आया। शुक्रवार को उसका 12वीं का पेपर था। मैंने परिवार वालों को सूचना दे दी थी। नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
गायब हुआ छात्र कलेक्टर अहिरवार।