- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Day Mercury Declined From 11 Days 2 To 40 In March
मार्च में दिन के पारे में 11 दिन 2 से 40 की गिरावट
गुरुवार को फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से चली ठंडी हवा से दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। जबकि रात को गर्मी का एहसास होने लगा है। रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। सुबह से शाम तक ठंडी हवा चलती रही। इससे तापमान में ठंडक बरकरार रही। मार्च के मौसम की अगर बात की जाए तो 12 मार्च तक 11 दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सिर्फ 1 दिन 2 मार्च को तापमान सामान्य रहा था। दिन के तापमान में 11 दिन 2 से 4 डिग्री की गिरावट लगातार दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञ एसएस तोमर ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश हाेने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसलिए किसान अभी फसलों की सिंचाई रोक दें क्यों कि तेज हवा चलने पर फसलें आड़ी हो सकती हैं। वहीं पकी हुई फसलों को किसान सुरक्षित रखने का प्रयास करें।
आगे क्या..
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम बदलने की संभावना बन रही है। आगामी 14 मार्च से फिर मौसम बिगड़ना शुरू हो सकता है। अभी हवा की दिशा दक्षिण पश्चिम चल रही है जो बदलकर उत्तर से हो जाएगी।
5 दिनों का तापमान
दिनांक अधिक. न्यूनतम
12 मार्च 30 15
11 मार्च 29 15
10 मार्च 26.8 15.4
9 मार्च 29.2 12.7
8 मार्च 28 12.4
मौसम रहा साफ,तेज धूप का भी हुआ लोगों को अहसास, तुलसी सरोवर का नजारा।