- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Day Temperature At 290 Degrees Celsius With Cold Air
ठंडी हवा से 3 डिग्री गिरकर 290 पर दिन का तापमान
अशोकनगर | उत्तरी हवा चलने से फिर ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को क्षेत्र में हुई हल्की बारिश के कारण दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को दिन का तापमान में 3 डिग्री की गिरावट के साथ 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। हवा चलने से सुबह की आद्रता 74 प्रतिशत शाम की आद्रता 32 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिन में बादल छाए रहने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस समय चना, मसूर और सरसों की फसल पककर तैयार खड़ी है। कई जगह किसानों ने फसलों की कटाई भी शुरू कर दी। किसानों ने बताया कि यदि बारिश होती है तो किसानों की पकी फसलों को नुकसान होगा।