पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News Daytime Temperatures Drop To 3 In The Normal And 10 In The Night

दिन के तापमान में सामान्य से 3 और रात में 10 की गिरावट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठंडी हवा चलने से तापमान में आई गिरावट

विदा हो चुकी ठंड एक बार फिर लौट आई है। दिन और रात के तापमान में आ रही गिरावट से लोग एक बार फिर ठिठुरने लगे हैं। तापमान भी लगातार गिर रहा है। उत्तर पूर्वी हवा चलने से दिन और रात के तापमान में सामान्य से क्रमश: 3 डिग्री अौर रात का 1 डिग्री गिरावट आई है। पिछले 4 दिनों से सामान्य से 3 डिग्री की गिरावट तापमान में दर्ज की जा रही है।

राजस्थान की तरफ से आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी हवा से तापमान बढ़ा हुआ था, लेकिन शनिवार के बाद इन हवा का रुख बदलकर उत्तर-पूर्व हो गया इससे एक बार फिर तापमान में हल्की गिरावट आई है। जिसके चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा है। सुबह से ठंडी हवा चलने से तापमान ठंडा रहा।

5 दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव

दिनांक अधिक. न्यूनतम

14 मार्च 28.8 12.2

13 मार्च 29.2 14

12 मार्च 30 15

11 मार्च 29 15

10 मार्च 26.8 15.4
खबरें और भी हैं...