पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली खेलते समय जबरदस्ती रंग ना लगाएं : दुबे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंगावली| होली और रंगपंचमी त्योहार को लेकर एमएस जैन धर्मशाला में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली दहन समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों के अलावा थाना प्रभारी रोहित दुबे और बिजली कंपनी के एई अरविंद सिंह राणा मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी श्री दुबे ने कहा कि होली पवित्र त्योहार है। इसको परंपरा अनुसार मनाए। अगर कोई रंग न लगवाए तो जबरदस्ती रंग ना लगाएं। त्योहार की आड़ में कभी-कभी घटनाएं घट जाती है। इसका सभी ध्यान रखें। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वह अपने परिजनों और समाज जनों से कहें कि वह होली शांतिपूर्वक मनाएं। बिजली कंपनी के एई अरविंद सिंह राणा ने कहा कि अगर होली जलने वाली जगहों के आसपास बिजली के तार निकलें हो तो हमें सूचना दें। बिजली के तारों से छेड़छाड़ न करें।
खबरें और भी हैं...