- Hindi News
- National
- Chanderi News Mp News Dustbin On Main Roads Damaged Due To Lack Of Care Garbage Spreading On The Road
मुख्य मार्गों पर लगे डस्टबिन देखरेख के अभाव में हो रहे क्षतिग्रस्त, सड़क पर फैल रहा कचरा
डस्टबिन जलने के कारण शहर में जगह-जगह सड़क किनारे कचरे के ढेर दिखाई देते हैं
नगर पालिका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में दर्जनों की संख्या में हरे और नीले डस्टबिन रखवाए थे। देखरेख के अभाव में सड़क किनारे रखे डस्टबिन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे लोग सड़क किनारे ही कचरा फैंक रहे हैं।
रहवासियों ने बताया कि नगर पालिका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर के मुख्य मार्गों पर कचरा ना फैले इसके लिए हरे व नीले रंग के प्लास्टिक के डस्टबिन लगवाए थे। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने लापरवाही बरतते हुए प्लास्टिक के डस्टबिन को भरने के बाद खाली न करते हुए उनमें आग लगा दी जाती थी। आग लगाने से प्लास्टिक के डस्टबिन जल गए। शहर में बड़ी संख्या में डस्टबिन लगाए गए थे जो अब मात्र दो-तीन जगह पर ही दिखाई देते हैं। डस्टबिन के जलने के कारण शहर में जगह-जगह सड़क किनारे कचरे के ढेर दिखाई देते हैं। इस स्थान पर नगर पालिका ने बोर्ड भी लगाया है जिस पर लिखा है यहां पर कचरा डालना मना है। आज्ञा का उलंघन करने पर 200 रुपए अर्थदंड की कार्यवाही की जाएगी।
शहर के मुख्य मार्ग पर लगे एंगल जिन पर लगे प्लास्टिक के डस्टबिन जलने से क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर पड़ा कचरा।