- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Eight Months Pregnant Ate Poisonous Substance Death
आठ माह की गर्भवती ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
चंदेरी| तहसील मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर ग्राम बुढ़ावली में एक गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला को 8वें महीने का गर्भ चल रहा था। फिलहाल जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को साैंप दिया। वैशाली प|ी कृष्णपाल 23 साल निवासी बुढ़ावली नवविवाहिता थी। जिसके 8 माह का गर्भ था। जिसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस संबंध में डॉ.एमएल खरका ने बताया कि विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेज देंगे। सही कारण विसरा रिपोर्ट की जांच में ही आएगा। इस दौरान पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया।
कार की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोग घायल
अशोकनगर | कदवाया थाना क्षेत्र के ग्राम गणेश खेड़ा में एक अज्ञात कार ने सामने से आ रही बाइक चालक को टक्कर मार दी। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानू खान 28 साल निवासी राजपुर मजरा (यूपी), समीना खान के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक सहित पीछे बैठी महिला घायल हो गई। कार चालक फरार हो गया।
सूचना अधिकार अधिनियम संबंधी प्रशिक्षण 16 को
अशोकनगर|सूचना अधिकार अधिनियम 2005 संबंधी प्रशिक्षण 16 मार्च को सुबह 10:30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा।