पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mungawali News Mp News Emerging Dust From Emptying Trolleys On The Road Shopkeepers Upset

बीच सड़क पर ट्रॉलियां खाली करने से उड़ रहे धूल के गुबार, दुकानदार परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में कई जगह सड़कों के कार्य चल रहे हैं। ठेकेदार के कर्मचारियों और ट्रैक्टर ट्राॅलियों से निर्माण सामग्री लाने के दौरान नियमों की अनदेखी की जा रही है।

ट्रैक्टर ट्राली संचालक नियम विरुद्ध ट्राली में लदी गिट्‌टी, भसुआ, मुरम, रेत और मिट्टी को लिफ्ट से उठाकर सड़क पर डाल देते हैं। इससे सड़क पर चारों तरफ धूल के गुबार उड़ते हैं। इससे मुख्य बाजार में सड़क किनारे लगने वाली दुकानों में रखा सामान धूल और मिट्टी के कारण खराब हो जाता है। वहीं रहवासियों, दुकानदारों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की परेशानी की तरफ जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। सोमवार को मुख्य बाजार में एक ट्रैक्टर संचालक ने ट्राली में भरी गिट्टी को लिफ्ट की सहायता से ट्राली को उठाकर खाली कर दिया। इससे पास में चल रही मिष्ठान, पान की दुकानों, होटल और चाट की दुकानों में रखे सामान पर धूल चढ़ गई।

मुख्य बाजार में लिफ्ट वाली ट्राॅली से गिट्टी खाली करता ट्रैक्टर चालक जिससे उड़ती धूल।
खबरें और भी हैं...