मछुआ सहकारी संस्था की बैठक आज
अशोकनगर | केवट राज मछुआ सहकारी संस्था बरखेड़ा छज्जू की बैठक बरखेड़ा छज्जू तालाब रेस्ट हाउस पर सोमवार को आयोजित की जाएगी। समिति कार्यकारिणी अध्यक्ष पुष्पा बाई केवट के नेतृत्व में यह बैठक होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी। इस दौरान संस्था का फर्जी प्रस्ताव ठहराव पास करके फर्जी हस्ताक्षर करने पर चर्चा की जाएगी।