पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mungawali News Mp News Holi Played By Flying Gulal Abir Not Out Of Color Due To The Threat Of Corona Virus Youth Dances A Lot

कोरोना वायरस के खतरे के चलते रंग से नहीं गुलाल अबीर उड़ाकर खेली होली, युवा खूब नाचे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में होली के अवसर पर दर्जनों स्थानों पर होलिका दहन हुआ। लोगों ने पूजन पाठ कर होलिका दहन किया। शहर में देवी जी मंदिर, वाल्मीकि मंदिर, बीजासन मंदिर, मल्हारगढ़ रोड, आदर्श कालोनी, पुराना बाजार, बडापुरा, घोसीपुरा आदि अनेक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इसके बाद सुबह लोगों ने प्रेम भाईचारा, एकता सद्भावना को बढ़ाने का संदेश देते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। वहीं दिन भर हुरियारों की टोलियां शहर में हुड़दंग मचाती हुई नजर अाईं। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली। वहीं कई जगह युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। होली के अवसर पर बच्चों ने एक-दूसरे पर रंग डालकर जमकर होली खेली। इस बार कोरोना वायरस के कारण लोगों ने रंगों से होली नहीं खेली। सभी ने गुलाल और अबीर उड़ाकर होली खेली। इस बार लोगों ने भारतीय रंगों से ही होली खेली। लोगों ने आपसी गिले शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली खेली। वहीं बुधवार को पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली।

गुलाल लगाकर मनाया रंगों का त्योहार

महिदपुर | होली पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। बच्चों ने बोतल की पिचकारी बनाकर एक दूसरे पर रंग डाला। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया। कई जगह डीजे की धुन पर नृत्य कर होली का आनंद लिया। इस बार रंग की जगह लोगों ने गुलाल लगाकर होली खेली। वहीं कई जगह पारंपरिक तरीके से पानी डालकर होली खेली। राकेश रघुवंशी, राजकुमार, अनिल सोनी, आकाश साहू, गोलू साहू, सोनू सेन, रामकुमार, दीपू साहू, अवधेश गौरव, श्याम, रामनिवास, सुनील आदि ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली।

शहर में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ होली का दहन किया गया।
खबरें और भी हैं...