पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News In The Dark Postmortem Room After Monitoring The Body Of The Woman The Family Kept Waking Up All Night Dog Cats

अंधेरे पोस्टमार्टम कक्ष में महिला के शव की निगरानी कर परिजन रात भर जागकर भगाते रहे कुत्ते बिल्ली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटबमुरिया के नजदीक सड़क हादसे में गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई थी

डा. वायएस तोमर, बीएमओ, बहादुरपुर

रेफ्रिजरेटर तो दूर, बिजली भी नहीं थी कक्ष में

100 साल से अधिक पुराने इस अस्पताल में व्यवस्थाओं के नाम पर सिर्फ कागज भरे जाते हैं। अव्वल तो यहां पर मर्चूरी रूम ही नहीं है, पोस्टमार्टम में यदि 15 घंटे की देरी भी तो शव पोस्टमार्टम रूम में ही रखे जाते हैं। इतनी देर में शव खराब भी होने लगते है, उन्हें सुरक्षित रखने के लिए यहां रेफ्रिजरेटर की व्यवस्था नहीं है। पोस्टमार्टम रूम की हालत इतनी खराब है कि वहां पर बिजली का बल्व भी नहीं लगाया गया।

बहादुरपुर| प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं कितनी बेहतर है इसका उदाहरण गुरुवार शाम को देखने को मिला। जहां एक महिला की मौत के बाद उसके शव को पीएम कक्ष में तो रखा गया लेकिन उसकी निगरानी खुद महिला के परिजनों को करना पड़ी। परिजनों को कक्ष के पास आने वाले कुत्ते बिल्ली को बार-बार उठकर भगाना पड़ा।

घाटबमुरिया के नजदीक सड़क हादसे में गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई थी। महिला के शव को शाम 6 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लगाया गया था। शाम को डॉक्टरों ने पीएम से इंकार कर दिया। जिसके चलते करीब 2 घंटे महिला का शव ड्रेसिंग रूम में ही रखा रहा। स्वीपर के आने पर शव को पीएम कक्ष में रखा, लेकिन वहां बिजली तक की व्यवस्था नहीं थीं। उक्त रूम में एक शव रखने लायक ही जगह है, ऐसे में मृतका के परिजन दरवाजे के बाहर रात भर बैठकर पहरा देते रहे। सोनू बघेल ने बताया कि रात में रूम के आसपास कुत्ते-बिल्ली घूम रहे थे, जिन्हे बार-बार भगाना पड़ा।
खबरें और भी हैं...