पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीप चालक ने टैक्सी को मारी टक्कर, 2 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल में इलाज कराता घायल रूपा यादव।

अशोकनगर| करीला मंदिर दर्शन के लिए आ रही सवारियों से भरी टैक्सी को जीप चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में टैक्सी में सवार दो लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।

हादसे में घायल रामेश्वर यादव पुत्र गोकल यादव उम्र 30 साल निवासी धवारा जिला सागर ने बताया कि वह टैक्सी की सहायता से करीला धाम जा रहे थे। इसी दौरान बरखेड़ा गांव के पास उनकी टैक्सी को जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में टैक्सी में सवार रूपा यादव पुत्र परमलाल यादव उम्र 52 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में रूपा के सिर और घुटने में गंभीर चोट आई है। टैक्सी में 8 लोग सवार थे।
खबरें और भी हैं...