पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mungawali News Mp News Karila Mela Vehicles Overloaded Throughout The Day

करीला मेला: दिन भर ओवरलोड चले वाहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी के अवसर पर करीला धाम में लगने वाले तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन दिन भर हजारों की संख्या में करीला जाने वाले वाहन शहर से गुजरे। मेला जाने वाले वाहनों में जमकर ओवरलोडिंग हुई।

मंदिर जाने वाली बसों में क्षमता से चार से पांच गुना सवारियां बैठाकर उन्हें मंदिर पहुंचाया गया। मेले में प्रदेश सहित बिहार, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा आदि प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु करीला पहुंचते हैं। जो अपनी मन्नत पूरी होने पर मंदिर में बधाई नृत्य कराते हैं। मंदिर जाने वाली बसों, मैजिक वाहन, ऑटो और लोडिंग वाहन में सवारियों को ठूंस-ठूंस भरकर सफर कराया गया।

खबरें और भी हैं...