पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mungawali News Mp News Kayastha Society Worshiped The Pen Dawat By Worshiping In Balaji Temple

बालाजी मंदिर में पूजन कर कायस्थ समाज ने की कलम दवात की पूजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंदेरी | प्राचीन बालाजी मंदिर में कायस्थ समाज ने बुधवार को यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना शाम को पुराना बस स्टैंड स्थित डोलिया गेट के पास स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में हुई। इस अवसर पर कायस्थ समाज ने दूज पूजन के साथ कलम दवात की पूजन की। इस दौरान होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान सभी समाजजनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने चित्रगुप्त भगवान का पूजन कर प्रसादी वितरित की। इस मौके कायस्थ समाज के लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...