- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Kharmas From March 14 All Mangoal Works Will Be Closed For One Month
खरमास 14 मार्च से, एक माह तक बंद रहेंगे सभी मांगलिक कार्य
अशोकनगर| धनु एवं मीन राशि में सूर्य देव के प्रवेश करने से खरमास लगता है। इस वर्ष 14 मार्च से खरमास शुरू हो रहा है। जो एक माह तक रहेगा। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी पं. किशनलाल मिश्र ने बताया कि खरमास के समय भगवान सूर्य और श्री हरि विष्णु की आराधना करनी चाहिए। मंदिर में रंगपंचमी का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। रंगों का यह त्योहार माघ शुक्ल पंचमी बसंत पंचमी के नाम से महोत्सव शुरू हो जाता है। रंग पंचमी चैत्र कृष्ण तिथि पंचमी को इसका समापन होता है। शास्त्रों के अनुसार फाग महोत्सव की कुल अवधि 45 दिन होती है। इससे पहले सतयुग में प्रहलाद पर भगवान की कृपा हुई तभी से होली महोत्सव मनाया जाता है। त्रेता युग में राजा राम ने सीता जी को वनवास दिया। वनवास काल में लव कुश का जन्म रंग पंचमी के नाम से मनाया गया। तब रंग पंचमी मनाई गई। द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने होली का उत्सव मनाकर रंग गुलाल से गोपियों और ग्वालों के संघ होली खेली।