करीला मेले के लिए नप ने लगाई पानी की प्याऊ
_photocaption_मुंगावली | रंगपंचमी के अवसर पर करीला में लगने वाला तीन दिवसीय मेला शुक्रवार से शुरू हो गया। मेले के दौरान शहर में हजारों की संख्या करीला जाने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर परिषद ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड आदि अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ लगवाई है। जब तक मेला चलेगा तब तक प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है। *photocaption*