पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News Lakhs Of Goods Including Fire Bike Burned In Warehouse Under House

मकान के नीचे गोदाम में लगी आग बाइक सहित लाखों का सामान जला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धुएं से दम घुटने पर नींद खुलने पर लगाई मदद के लिए आवाज

मुंगावली| मकान के नीचे बने गोदाम में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की इस घटना से सीलिंग में लगी पत्थर की फर्शी टूटकर नीचे गिर गई। जब गोदाम के ऊपर धुएं के कारण दम घुटा तो फायर ब्रिगेड को बुलाया। इस दौरान लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मुंगावली में आधी रात को कछियाना मोहल्ला निवासी आनंद चौधरी के मकान के नीचे बनी दुकान व गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते कुछ देर में आग ने इतना भीषण रुप ले लिया कि सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय वे अपने परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। तभी रात को धुएं से दम घुटने लगा तब उन्होंने घर के बाहर शोर मचाया। तब आसपास के लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच दुकान में रखी बाइक जल गई। आग इतनी भीषण थी कि छत पर लगी कुछ फर्शी भी टूट कर नीचे गिर गई। पड़ोसियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत कीं।
खबरें और भी हैं...