- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Lathis Between Two Parties Over Land Dispute 6 Injured
जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चलीं लाठियां, 6 लोग हुए घायल
पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर दर्ज किया मामला, देहात थाना क्षेत्र के डोंगरा पछार का मामला
घायल शिवराज यादव।
अशोकनगर| देहात थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरा पछार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरे पर हथियारों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए जिनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायलों में एक महिला भी घायल है।
एक पक्ष के घायल कृष्णभान पुत्र लाखनसिंह यादव 30, श्यामलाल पुत्र लाखनसिंह 23 साल, रामरती प|ी लाखनसिंह 50 साल ने बताया कि करीब 8 सालों से हमारा जमीनी विवाद चल रहा है। जिस पक्ष ने हम पर हमला किया है वह हमारी खेत की भूमि दबाए बैठा है। घायलों ने बताया कि हमारे घर के पास सुबह अचानक से आरोपी अजयपाल, शिवराज, कृष्णभान आए और हमारे साथ विवाद करने लगे। लाठियों से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से घायल शिवराज पुत्र भैयालाल यादव 40 साल ने बताया कि 6 साल पहले फसलों में पानी देने के हमारे कई पाइप चोरी हो गए थे। तभी से हमारी पूर्व रंजिश चल रही है। आए दिन झगड़ा होता रहता है। सुबह जब मैं उनके घर के पास से गुजर रहा था तभी आरोपी कृष्णभान, श्यामलाल, रामरती बाई यादव ने लाठियों से मारपीट की। बीच-बचाव में अजयपाल पुत्र राम वीरसिंह यादव 19, कृष्ण भानसिंह 35 साल घायल हो गए हैं।