- Hindi News
- National
- Mungawali News Mp News Lions Club Helping Hand Honored Two Women In Holi Milan Ceremony
लायंस क्लब हेल्पिंग हैंड ने होली मिलन समारोह में दो महिलाओं को किया सम्मानित
_photocaption_अशोकनगर| लायंस क्लब हेल्पिंग हैंड ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह आयोजित या गया। इसमें दो संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया। लायंस क्लब अध्यक्ष कविता साहू ने सभी का स्वागत किया। गरिमा जैन ने ध्वज वंदन किया। जन गण मान के गायन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद दो संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व नपाध्यक्ष कांता चौधरी और सब इंस्पेक्टर मंजू मखेनिया थीं। इस दौरान सभी सदस्याओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में वैशाली, प्रीती सोनी, केबिनेट मेंबर सीमा सुराना ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भव्य नाटक का मंचन किया। इसके बाद सभी ने स्नेह भोज का आनंद लिया। सीमा सुराना ने सभी का आभार व्यक्त किया। *photocaption*