- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Many Congress Workers Resign After Former Union Minister Scindia Leaves The Party
पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिए इस्तीफे
नेताओं ने इस्तीफा देते हुए कहा- हमारे नेता श्री सिंधिया हैं, हम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। श्री सिंधिया के इस्तीफे के बाद जिले भर में कई कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफे सौंप दिए। इनमें कांग्रेस पार्टी से 40 साल से अधिक समय से जुड़े कार्यकर्ता भी शामिल हैं। सभी नेताओं ने इस्तीफा देते हुए कहा कि हमारे नेता श्री सिंधिया जी हैं हम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं।
पिपरई: कस्बे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव रामचरण तांवरे, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष देशराज कटारिया, रविंद्र कुमार शुक्ला, कैलाश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन लोधी, मंडल अध्यक्ष दिनेश जैन, राजपाल सोलंकी, पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी, सतपाल सिंह भरियाखेड़ी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया।
नईसराय: ब्लॉक अध्यक्ष लखन रघुवंशी, मंडलम अध्यक्ष शिवकुमार रघुवंशी, सुनील रघुवंशी, शैलेंद्र राजोरिया, सेक्टर अध्यक्ष श्रीकृष्ण रघुवंशी, रामकुमार रघुवंशी, नन्नू लाल जाटव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुनील रघुवंशी, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश श्रीवास्तव, आईटी सेल अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष अमीन खान (बमोरी), कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कृष्णपाल यादव, मुकेश रघुवंशी (सींगाखेड़ी) सहित 26 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया।
ईसागढ़: पूर्व जिलाध्यक्ष सिरनाम सिंह यादव, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह यादव, मंडलम अध्यक्ष हरदीप सिंह रंधावा।
मुंगावली: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक पालीवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष अभय सिंधई, मंडलम अध्यक्ष मनोज शर्मा, अंबरीश सिंह वैस सेहराई, रामकृष्ण दांगी मल्हारगढ़, जिलाध्यक्ष कन्हई राम लोधी, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह, मप्र किसान खेल कांग्रेस के महामंत्री ब्रजभूषण शर्मा, डॉ. कैलाश लोधी, धर्मेंद्र सिंह जैन अचलगढ़, सेंदपाल सिंह बुंदेला सरपंच चिरोली, बंशीलाल आदिवासी सरपंच अचलगढ़, सुखदेव सिंह देवपुर, रूमाल सिंह यादव, लोकेश मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे दिए।
चंदेरी: ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह बुंदेला, जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना राजा बुंदेला, नगर पालिका अध्यक्ष उषा साध, सांसद प्रतिनिधि शरद साद, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष असीर अहमद, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अक्षय यादव, रामकिशोर पटेरिया, शिव प्रताप सिंह सिकरवार, अरविंद सिंह बुंदेला, मंडलम अध्यक्ष प्राणपुर अखिलेश लोधी, अमित जैन प्राणपुर।
शाढ़ौरा: अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुधीर रघुवंशी, महासचिव मप्र कांग्रेस कमेटी शिवराम सिंह गुंदार, ब्लॉक अध्यक्ष युकां राकेश सिंह रघुवंशी, ज्ञानचंद जैन, राजेंद्र सिंह रघुवंशी, वियज सिंह झीला, शिवनंदन सिंह रघुवंशी, राजकुमार सिंह रघुवंशी, हरवीर सिंह रघुवंशी, रईस मोहम्मद, केसरीसिंह रघुवंशी, रघुवीर सिंह फरदाई, रमेशराव भौंसले, अनिल रघुवंशी, धर्मवीर सिंह रघुवंशी आदि शामिल हैं।