पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News Massive Mother Janaki39s Reverence Over Corona Virus At Karila Fair Lakhs Of Devotees Arrived

करीला मेले में कोरोना वायरस पर भारी मां जानकी की श्रद्धा, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व भर में कोरोना वायरस को लेकर जहां अलर्ट हैं। वहीं शनिवार को रंगपंचमी पर करीला में कोरोना पर मां जानकी की श्रद्धा भारी रही। प्रशासन ने दावा किया कि शाम 4 बजे तक करीला में करीब 6 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। जबकि रात तक प्रशासन को इतने ही और श्रद्धालुओं के आने की संभावना रही। हालाकि मेला में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी और पुलिस बल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरे समय मास्क लगाए रहे। वहीं एनाउंस के माध्यम से भी लगातार लोगों को कोरोना से बचाव के लिए समझाइश दी जाती रही।

20 लोग गुम हुए जिसमें से 19 मिल गए

लाखों की संख्या में आए श्रद्धालुओं में से शाम तक 20 लोगों की कुल गुमशुदगी खोयापाया केन्द्र में दर्ज हुई जिसमें से 19 लोग मिल भी गए। शाम तक मात्र एक ही मिसिंग रही।

दूल्हा-दुल्हन भी मास्क लगाकर आए

खैजरा सागर गांव से मन्नत मांगने के बाद शादी होने के बाद गांठ छुड़वाने आए दूल्हा सुनील अहिरवार और उनकी प|ी नीला लोगों के लिए कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता का संदेश देते रहे। सुनील ने बताया कि हमारा छोटा सा गांव है इसके बाद भी गांव में लोग मास्क लगा रहे हैं। उसने कहा कि कुछ लोग हंसी उड़ाते हैं लेकिन सुरक्षित रहने के लिए इसकी परवाह नहीं है। प|ी का मास्क करीला आने के बाद फट गया था।

इधर नृत्यांगनाओं का झलका दर्द

30 साल से करीला माता के दरबार में राई करने आ रही गुलाब बाई ने बताया कि उसकी दो बेटियां भी यहीं की देन हैं। पहले हमें मंदिर में नृत्य करने पर गर्व महसूस होता था लेकिन सख्ती इतनी हो गई कि मंदिर से बाहर निकाल दिया। अब पथरीले स्थान पर नृत्य करते हैं। ऐसा ही रहा तो समुदाय की महिलाएं यहां आना छोड़ देंगी।

मां जानकी मंदिर

मंदिर से दूर पहाड़ी पर रोशनी से जगमग मेला

कोरोना का असर : सुरक्षा के लिए तैनात अधिकारी, कर्मचारी सहित पुलिस बल दिन भर लगाए रहे मास्क
खबरें और भी हैं...