- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Messages Stopped On Mobile 45 Thousand Entries Have Disappeared In Passbook
मोबाइल पर मैसेज आना हुए बंद, पासबुक में कराई एंट्री तो 45 हजार निकले गायब
साधारण मोबाइल चलाने वाले सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के खाते से तीन माह में निकाली राशि
अशोकनगर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक खातेदार की जानकारी बगैर तीन माह में 45 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। जब खातेदार ने पासबुक पर एंट्री कराई तो यह खुलासा हुआ। इस धोखाधड़ी की सूचना 2 मार्च को लगने पर जब उन्होंने ब्रांच मैनेजर से मोबाइल नंबर बदलवाने की पेशकश की तो बैंक कर्मियों ने लापरवाही दिखाते हुए 7 दिन बाद सोमवार को नंबर बदला।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अबधबिहारी दुबे ने बताया कि वे छोटा मोबाइल रखते हैं। इसका नंबर उनके स्टेट बैंक में जो खाता है उससे लिंक है। पिछले हफ्ते जब वे अपनी पासबुक की एंट्री करवाने बैंक गए तो उनके खाते में युपीआई के माध्यम से कई बार पैसा निकाला गया। श्री दुबे ने बताया कि न तो उन्होंने किसी को अपना एटीएम नंबर दिया और न ही कोड बताया। श्री दुबे ने बताया कि सबसे बड़ा आश्चर्य उन्हें तब हुआ जब उनके खाते से पैसा निकलने के बाद भी मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया। संभवत: ऐसा होना नहीं चाहिए। श्री दुबे ने पूरे मामले की शिकायत एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया को की। जिन्होंने मामले की जांच सायबर शाखा को सौंपी है। वहीं इस मामले में श्री दुबे का कहना है कि चूंकि उनका मोबाइल खाते से लिंक हैं और पैसा निकलने के दौरान उनके फोन पर मैसेज नहीं आया। इसलिए वे एडवोकेट के माध्यम से बैंक को नोटिस जारी करने की बात कही।