पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News Mp Admits Inferior Work At Railway Station Asks Minister To Take Action On Contractor Including Employee

सांसद ने माना रेलवे स्टेशन पर हुआ घटिया काम, मंत्री से की कर्मचारी सहित ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलमंत्री ने पत्र लिखकर दिया कार्रवाई का आश्वासन

अशोकनगर| रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के नाम पर घटिया और गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया गया है। यह बात सांसद ने भी मानी है और इस मामले की शिकायत रेल मंत्री को लिखित में की थी। साथ ही इस कार्य में लिप्त अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदार पर कार्रवाई किए जाने की मांग सांसद ने की थी। रेल मंत्री ने सांसद के पत्र पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सांसद डॉ.केपी यादव ने रेलमंत्री पीयूष गाेयल को पत्र लिखकर अशोकनगर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण में बरती गई लापरवाहियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि दोनों प्लेट फार्म व स्टेशन के बाहर जो सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य किए गए हैं वे गुणवत्ताहीन सामग्री से किए गए। जिसकी कई बार लोगों ने मुझे शिकायत की और जब मैंने खुद निर्माण कार्य देखा तो वास्तव में निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन रहे। जिससे यह प्रतीत होता है कि विभाग ने अपनी का जिम्मेदारी काे ठीक से नहीं निभाया। उक्त निर्माण कार्य की मॉनीटरिंग में लापरवाही बरती गई है जो संदेहास्पद है और उसकी जांच होना चाहिए। दोषी अधिकारी कर्मचारी व ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई की जाए। सांसद के पत्र के बाद रेलमंत्री की ओर से पत्र मिला है जिसमें कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया या है।

खबर के साथ फोटो 12, 13, 14 अशोकनगर।
खबरें और भी हैं...