पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mungawali News Mp News No Action On Overload Vehicles Even After Accidents Riders Carrying Vehicles In Loading Vehicles

हादसों के बाद भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं, लोडिंग वाहनों में सरेआम ढो रहे सवारियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

7 प्लस 1 पास मैजिक वाहन में ढो रहे 25 से 30 तक सवारियां, इसलिए हा़े रहे हैं हादसे

क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सवारी और लोडिंग वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इससे बैखौफ होकर वाहन संचालक वाहनों में जमकर ओवरलोडिंग करते देखे जा सकते हैं। यह वाहन जिले के प्रमुख मार्गों पर स्थित थानों के सामने से रोजाना गुजरते हैं। इसके बाद भी पुलिस द्वारा इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

शादी विवाह के सीजन के चलते बसों की बुकिंग होने के कारण ग्रामीणों क्षेत्रों में वाहनों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण ग्रामीण रूट पर लोडिंग वाहनों में भी सवारियों को बैठाकर खतरों भरा सफर कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जाने मैजिक वाहन, ऑटो आदि में जमकर ओवरलोडिंग सवारियां भरकर खतरों भरा सफर कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे नजारे आम हो गए है।

प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे इन वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में इसका फायदा उठाकर वाहन चालकों नियम कायदों का उल्लंघन कर रहे हैं।

जिला मुख्यालय पर भी दिन भर गुजरते हैं ओवरलोड वाहन

जिला मुख्यालय पर भी दिन भर मुख्य मार्गों से ट्रैक्टर ट्राली, मैजिक, ऑटो, लोडिंग पिकअप आदि वाहनों में सवारियों को बैठाकर ढोया जाता है। यह वाहन जिला मुख्यालय पर थाने और आरटीओ कार्यालय के सामने से गुजरते रहते हैं। इसके बाद भी पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

रोजाना थानों के सामने से निकलते हैं ओवरलोड वाहन

चंदेरी | कस्बे से ग्रामीण क्षेत्र में जाने वाले ओवरलोड वाहन रोजाना थाने के सामने से बड़ी संख्या में निकलते हैं। इसके अलावा यह वाहन विक्रमपुर चौकी, राजघाट चौकी पर यह वाहन निकलते रहते हैं। इसके बाद भी पुलिस इन वाहन संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यह वाहन चंदेरी से नाउनी, विक्रमपुर, हंसारी, प्राणपुर सहित अन्य गांव की तरफ जाते हैं।

7 सीटर मैजिक में ढो रहे 30 सवारियां

मुंगावली | क्षेत्र में रोजाना मल्हारगढ़, पिपरई, सेहराई, कंजिया आदि कस्बों की तरफ मैजिक और ऑटो वाहनों में ओवरलोड सवारियां ढो रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने से यह वाहन संचालक बेखौफ होकर 7 सीटर मैजिक वाहन में 25 से 30 सवारियों को ढो रहे रहे हैं। इन वाहन संचालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जाता है। मैजिक वाहन की छत और पीछे लटकाकर सवारियों को खतरों भरा सफर कराया जा रहा है। कई बार सड़क पर बने स्पीडब्रेकर और गड्ढों में वाहनों के तेज रफ्तार से गुजरने के कारण वाहन के पीछे लटककर यात्रा कर रही सवारियां अनबेलेंस होकर गिर जाती हैं। इससे कई बार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो जाती हैं। कुछ दिन पहले ईसागढ़ थाना क्षेत्र में गड्ढे में वाहन से अचानक जाने से एक बच्चे की गिरने से मृत्यु हो गई थी।

सवारियों से वसूलते हैं मनमाना किराया

ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाले मैजिक, ऑटो और लोडिंग वाहन सवारियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। इन वाहन संचालकों द्वारा वाहन में किराया सूची भी नहीं लगाई जाती। इससे सवारियों को सही किराए की जानकारी भी नहीं हो पाती और उन्हें अनजाने में ही अधिक किराया देना पड़ता है। जब सवारियों द्वारा वाहन चालकों से अधिक किराया लेने की बात कही जाती है तो वाहन चालक सवारियों से अभद्र व्यवहार करते हैं।

ओवलोडिंग कर ऑटो में लापरवाही पूर्वक यात्रियों को बिठाकर ले जाता चालक।
खबरें और भी हैं...