- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News North East Wind To Increase Cold March 12 Coldest For The Second Time In 11 Years
उत्तर-पूर्वी हवा से बढ़ेगी ठंड,11 साल में दूसरी बार 12 मार्च सबसे ठंडा
14 मार्च को पंजाब और जम्मू-कश्मीर तरफ शिफ्ट पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही उत्तर-पूर्वी हवा चलना शुरू हो जाएगी। इससे मौसम में हल्की ठंडक घुलेगी। बार-बार पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर में हो रही बर्फबारी से 11 साल में दूसरी बार 12 मार्च का दिन सबसे ठंडा रहा।
राजस्थान की तरफ से आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी हवा से तापमान बढ़ा हुआ है। लेकिन शनिवार के बाद इन हवा का रुख बदलकर उत्तर-पूर्व हो जाएगा। इससे एक बार फिर तापमान में हल्की गिरावट होगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान छिटपुट बारिश भी होने की संभावना है। मौसम में बदलाव की वजह से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा जो सामान्य के बराबर रहा।
11 साल बाद दूसरी बार ठंडा रहा 12 मार्च
अामताैर पर एक मार्च से मौसम में गरमाहट आ जाती है। लेकिन बार-बार पश्चिमी विक्षोभ बनने से बारिश और ओले गिरे। इस कारण मौसम में ठंडक बनी रही। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2009 के बाद दूसरी बार 12 फरवरी को तापमान इतना कम दर्ज किया गया है। इससे पहले वर्ष 2017 में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा था। वहीं पिछले साल 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एसएस तोमर ने बताया कि रविवार से उत्तर-पूर्वी हवा से हल्की ठंडक बढ़ेगी।
मुंगावली में हुई बारिश
शुक्रवार को मुंगावली में दो बार कुछ समय के लिए बारिश हुई। दोपहर 12 बजे अचानक मौसम बदला और बड़ी-बड़ी बूंदें गिरने लगी। इसके तुरंत बाद धूप निकली और लगभग आधा घंटे बाद फिर कुछ समय तक बारिश के बाद धूप निकल आई। मौसम में इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है क्योंकि मसूर की कटाई जारी है और सरसों भी कुछ दिन में कटना शुरू हो जाएगी।
नीले अासमान पर छाई बादलों की परत,संजय स्टेडियम से वादलों का दृश्य।