पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News Nothing Was Found When Nayab Tehsildar Reached To Investigate

जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार ने खुदवाया तो कुछ नहीं मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अशोकनगर| वाल्मीकि मोहल्ला स्थित एक मकान के आगे सोने के गड़े होने की शिकायत थाने में की गई थी। शिकायत के बाद जांच के लिए पुलिस और नायब तहसीलदार दीपेश धाकड़ पहुंचे और उन्होंने गड्ढे की खुदाई कराई तो उसमें कोई दफीन नहीं मिला। इसके बाद गड्ढे को बंद करा दिया।

शिकायतकर्ता लक्ष्मीबाई, राम कलीबाई ने थाने में शिकायत की थी कि हमने हमारी छत से जीतू के घर आगे खुदाई करते देखा था और कुछ पीले कलर का निकालकर अंदर ले जा रहे थे, जो देखने में सोने जैसा लग रहा था। जब उन लोगों की नजर हम पर पड़ी तो उन्होंने हमें भगा दिया। इसलिए इसकी शिकायत हमने थाने में आवेदन देकर की थी। जबकि इस संबंध में मकान मालिक जीतू नहारिया ने बताया कि हमारी बिटिया की तबीयत खराब चल रही थी। रंजिशन कुछ लोगों ने दफीना मिलने की झूठी शिकायत पुलिस में कर दी है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर नवल सिंह चौधरी ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच के लिए हम पहुंचे थे, गड्ढा खुदवाकर भी देखा था। उसमें कोई दफीना नहीं मिला।
खबरें और भी हैं...