पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mungawali News Mp News Number Of Tb Positive Patients Increased 20 Patients Received Till March 9

टीबी के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी, नौ मार्च तक मिले 20 मरीज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी अस्पताल में मार्च महीने में टीबी के मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि दर्ज की गई। इससे स्थानीय रहवासियों में जहां चिंता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में टीबी के मरीजों की बढ़ती संख्या को कंट्रोल करने में जुट गए हैं।

क्षेत्र में वर्ष 2020 में अचानक टीबी के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जनवरी 2020 में 101 मरीजों की जांच की गई थी। इनमें 11 पॉजिटिव पाए गए। फरवरी 2020 में 112 मरीजों की जांच के 12 मरीज पॉजिटव पाए गए। वहीं मार्च महीने में 9 तारीख तक 34 मरीजों की जांच की गई इसमें 20 मरीज पॉजिटिव पाए गए। अभी मार्च महीने से 20 से अधिक दिन बकाया है। पिछले वर्ष अप्रैल 2019 से दिसंबर 2019 तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या सर्वाधिक 10 मरीज रही। लेकिन जनवरी 2020 से 9 मार्च 2020 तक हर महीने मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। अस्पताल में जब से टीबी यूनिट की स्थापना की गई है तब से टीबी यूनिट जिले में पहले स्थान पर है और प्रदेश में तीसरा स्थान पर रही है।

डॉ. दिनेश त्रिपाठी, प्रभारी मेडीकल ऑफिसर, स्वास्थ्य विभाग मुंगावली

अप्रैल 19 से फरवरी 2020 तक किसी भी महीने में नहीं मिले टीबी के इतने मरीज

टीबी के लक्षण

दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी रहने

खांसते समय खकार में खून आना

शरीर का वजन का लगातार कम होना।

मार्च माह में मिले टीबी के रिकाॅर्ड मरीज : अस्पताल में जब से टीबी यूनिट की स्थापना हुई है। तब तक किसी भी महीने में इतने मरीज पॉजिटिव नहीं मिले हैं। मार्च महीने की 9 तारीख तक टीवी यूनिट में रिकार्ड 20 मरीज मिलने पर रहवासियों में चिंता है।

टीबी यूनिट में स्टाफ में भी कमी है। यूनिट में एक टेक्नीशियन, 1 लेब अटैंडेंट की कमी है। वहीं क्षेत्र में कम स्टाफ के चलते लेब सुपरवाइजर अभिषेक गुप्ता को सप्ताह में तीन दिन चंदेरी व पिपरई जाना पड़ता है। इसके अलावा मल्हारगढ़, बहादुरपुर, चंदेरी, पिपरई में भी पद खाली हैं।

टीबी यूनिट में स्टाफ की स्थिति

क्र. पद का नाम पदस्थ कर्मचारी

1. लेबटेक्नीशियन फजेंस कुजुर 2. लैब सुपरवाइजर अभिषेक गुप्ता

3. सुपरवाईजर शैलेंद्र रघुवंशी

4. लैब असिस्टैंट रिक्त

5. लैब टेक्नीशियन रिक्त
खबरें और भी हैं...