पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News One Stop Sakhi Center Will Have Its Own Building Victims Will Get Facilities

वन स्टॉप सखी सेंटर का होगा खुद के भवन का निर्माण, पीड़ित महिलाओं को मिलेंगी सुविधाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

48 लाख रुपए से तहसील परिसर में बनेगी सर्वसुविधा युक्त बिल्डिंग

सरकारी व्यवस्थाएं अगर सही रही तो अब उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की समस्याओं का समाधान जल्दी होगा। जिसके लिए जिले में वन स्टॉप सखी सेंटर खोला गया है जो फिलहाल किराए की बिल्डिंग में ओम कॉलोनी में चल रहा है लेकिन अब जल्द ही सेंटर को खुद की बिल्डिंग मिलेगी, जिसके लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। सर्वसुविधा युक्त बिल्डिंग 48 लाख रुपए से बनेगी।

तहसील कार्यालय के पीछे बनने वाले भवन का भूमि पूजन विधायक जजपाल सिंह ने किया। विधायक ने गेती चलाकर भवन निर्माण की आधारशिला रखी। इस दौरान विधायक ने किराए के भवन में संचालित हो रहे वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण भी किया। विधायक ने कहा कि हिंसा या उत्पीड़न की शिकार महिला को यदि बिना देरी किए इस प्रकार की सुविधाएं नि:शुल्क एवं त्वरित रूप से प्राप्त होगी तो निश्चित रूप से वन स्टॉप सेंटर अपनी सार्थक भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर महिला व बाल विकास अधिकारी जयंत वर्मा, सायक संचालक आकांक्षा तोमर, परियोजना अधिकारी सुधारानी शर्मा, कार्यपालन यंत्री अनिल पटेल मौजूद रहे।

क्या हाेगा वन स्टाॅप सेंटर में?

वन स्टॉप सेंटर की स्थापना जिले में एकल खिड़की के रूप में की गई है जो 24 घण्टे खुलेगा। इसमें पुलिसकर्मी, चिकित्साकर्मी एवं परामर्शदाता 24 घण्टे एवं सातों दिन उपस्थित रहेंगे। केन्द्र पर कोई भी महिला जो उत्पीड़न की शिकार हो, सखी केन्द्र पर अपना प्रकरण दर्ज करवा सकती है जिनमें 18 साल से कम उम्र की बालिकाएं भी शामिल हैं। पहले और दूसरे तल पर 5-5 बेड की व्यवस्था रहेगी। साथ ही किचिन, कांफ्रेंस रूम, शौचालय, बाथरूम की सुविधा रहेगी।

वन स्टॉप सेंटर कार्यालय का गेती चलाकर निर्माण शुरू करते विधायक।
खबरें और भी हैं...