पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तहसीलदार के कार्य स्थल के लिए आदेश जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अशोकनगर| प्रशासकीय कार्य सुविधा को देखते हुए कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा ने ईसागढ़ व चंदेरी तहसीलदार के कार्य स्थल के लिए आदेश जारी किए हैं। चंदेरी प्रभारी तहसीलदार गजेंद्र लोधी को कार्य स्थल तहसीलदार ईसागढ़ व ईसागढ़ तहसीलदार वायएस तोमर को अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय में कार्य करने के लिए अन्य आदेश तक आदेशित किया है।

करीला मेले की निगरानी के लिए डिप्टी कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारीबैठक में बनाई योजना

अशोकनगर| करीला पर रंगपंचमी पर मेले में दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनाए गए 6 सेक्टरों की सतत निगरानी बनाए रखने के लिए ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा ने निगरानी के लिए डिप्टी कलेक्टर राजन बी नाडिया की ड्यूटी लगाई है।

हर गांव और हर घर में मनाएंगे श्रीराम उत्सवबैठक में बनाई योजना

अशोकनगर| विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय पर एकल मंच की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक एकल विद्यालय व ग्राम में राम महोत्सव मनाए जाने पर रूपरेखा तय की गई। प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख एकल मंच अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मदिन भूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण होने जा रहा है। श्रीरामजी के जन्मदिन महोत्सव विशाल रूप में मनाया जाना है। हर गांव हर घर में राम जी का उत्सव मनाया जाएगा, जो ऐतिहासिक होगा। एकल केंद्र पर भव्य राम महोत्सव मनाया जाएगा। मंच प्रमुख राजकुमार सेलर ने एकल की पंच मुखी योजना की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...