- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Patwari Union Donated Blood To Remove Blood Deficiency
ब्लड की कमी दूर करने पटवारी संघ ने किया रक्तदान
27 यूनिट ब्लड जरूरतमंद लोगों के लिए किया एकत्रित
इस समय जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ओ-पॉजीटिव को छोड़कर अन्य ग्रुप के ब्लड की कमी है। ऐसे में मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए पटवारी संघ ने ब्लड डोनेट कैंप लगाया जहां दो नायब तहसीलदारों के साथ पटवारियों ने ब्लड डोनेट किया। 27 यूनिट ब्लड जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए एकत्रित किया गया।
दरअसल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। इसका कारण था कि लोग ब्लड तो लेना चाहते हैं लेकिन उसके बदले ब्लड डोनेट करना नहीं चाहते। लोगों में अब भी जागरुकता का अभाव है। जिसके चलते ब्लड की कमी बरकरार थी। रविवार को मप्र पटवारी संघ ने महिला दिवस पर ब्लड कैंप लगाया। जहां 24 पटवारी और एसएलआर नरेन्द्र पांडे, दो नायब तहसीलदार राेहित रघुवंशी और दीपेश धाकड़ ने ब्लड डोनेट किया। पटवारी निर्मल रघुवंशी ने बताया कि अस्पताल में ब्लड के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा था, जिसकी जानकारी लगने पर ब्लड कैंप लगाने का निर्णय लिया था, जिसमें सभी पटवारियों की सहमति मिली। इस दौरान आरआई कैलाश मौर्य, महिला पटवारी कृष्णा रघुवंशी, स्वेता सुमन, दिनेश रघुवंशी, निर्मल रघुवंशी, प्रेम सिंह डाबर, अरविंद रघुवंशी, कृष्णभान बरोदिया, हरीश कलावत, शिवकुमार जाटव, करमजीत बल, गौरव त्यागी, जगभान यादव, विकास रघुवंशी ने रक्तदान किया।