पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News People Of Ahirwar Community Gathered At Sehrai Police Station In Case Of Murder Police Station Of 2 Police Stations Had To Be Deployed

हत्या के मामले में सेहराई थाने पर इकट्‌ठे हुए अहिरवार समाज के लोग, 2 थानों की पुलिस करनी पड़ी तैनात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोस्त की कुल्हाड़ी मारकर हत्या के मामले में पुलिस कर रही पूछताछ

मृतक रामसेवक।

सेहराई| ग्राम बामोरी टांका में दोस्त को घर बुलाकर कुल्हाड़ी से हत्या करने के मामले की जांच पुलिस कर रही है। दूसरे दिन मृतक के गांव के लोग सेहराई थाने पहुंचे और हत्या के अाराेपी सहित अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किए जाने की बात पर अड़ गए। जिसके चलते मुंगावली, चंदेरी से भी पुलिस बल को थाने पर भेजा गया। वहीं हत्या के बाद से लापता चल रही हत्या के अाराेपी के भाई और बहन भी वापस लौट आए। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की। दरअसल रामसेवक पुत्र सुल्तान सिंह अहिरवार 23 साल निवासी चिरोली जमाखेड़ी के पास चक्क पर अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ था। इसका दोस्त नीलम पुत्र कंछेदी अहिरवार 24 साल निवासी बामोरी टांका में रहता था। इनका एक दूसरे के घर आना जाना रहता था। शनिवार रात रामसेवक को नीलम ने अपने घर पर बुला लिया था और मौका देखकर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला करके उसकी हत्या कर दी थी।

अाराेपी को उसके ही पिता ने रस्सी से बांध दिया था। पुलिस ने उसे पकड़कर मामला दर्ज कर लिया था और उससे सख्ती से पूछताछ की गई। इस बीच उसने पुलिस को बताया कि मैंने ही हत्या की है दो कुल्हाड़ी मारी थी। नीलम पुलिस के सामने पागलपन की हरकतें करता रहा। सोमवार को मृतक के गांव से बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे और आरोपियों सहित उसके परिवार के अन्य लोगों पर मामला दर्ज किए जाने की बात कहने लगे। उनका कहना था कि एक अकेला व्यक्ति इस तरह हत्या कैसे कर सकता है। इसकी जानकारी लगते ही एसडीओपी लक्ष्मी सिंह सहित चंदेरी से भरत किरार, मुंगावली थाना प्रभारी रोहित दुबे भी बल के साथ सेहराई पहुंचे। थाना प्रभारी मीना रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

पूछताछ में उसका यही कहना है कि मैंने हत्या की है दो कुल्हाड़ी मारी हैं। मृतक उसके ऊपर किसी तरह के कमेंट्स करता था इसलिए यह कदम उसने उठाया।
खबरें और भी हैं...