पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News Physics Paper Of 12th Became Viral On Second Day Complaint In Cyber Cell

दूसरे दिन 12वीं का फिजिक्स का पेपर हुआ वायरल, साइबर सेल में शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
8:40 बजे सोशल मीडिया पर आया पेपर, शिक्षा विभाग की माॅनीटरिंग पर उठा सवाल

डॉ.मंजू शर्मा, कलेक्टर अशोकनगर।


अशोकनगर| एक दिन पहले 10वीं के गणित विषय का पेपर लीक हुआ था। शुक्रवार को एक बार फिर 12वीं के फिजिक्स का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बोर्ड परीक्षा भले ही 9 बजे से शुरू होना हो लेकिन 8 बजकर 40 मिनट पर पेपर वायरल हो चुका था। लगातार वायरल हो रहे पेपर शिक्षा विभाग के लिए सिरदर्द बन गए हैं। शिकायत डीईओ ने साइबर सेल में भी की है।

शुक्रवार को 12वीं के अलग-अलग विषय के पेपर थे। इस परीक्षा में 7 हजार 356 परीक्षार्थियों को बैठना था, जिनमें से 7 हजार 161 ने परीक्षा दी जबकि 195 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। केन्द्रों के बाहर परीक्षार्थी परिजनों के साथ मोबाइल पर पेपर के आने का इंतजार करते देखे गए। शुक्रवार को सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर फिजिक्स का पेपर वायरल हुआ। परीक्षा शुरू होने के बाद शिक्षा विभाग को जानकारी लगी। डीईओ और बीईओ ने पेपर का मिलान किया, मिलान में पेपर एक जैसा मिला। हालांकि जो पेपर वायरल हुआ वो किसी अन्य जिले से वायरल हुआ।
खबरें और भी हैं...