- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Played Holi By Putting Abir Gulal To The Disabled Children
दिव्यांग बच्चों को अबीर गुलाल लगाकर खेली होली
अशोकनगर| सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास की वार्डन, कार्यकर्ताओं और बच्चों ने श्रीराम संगीत एवं कला महाविद्यालय बिलाला मिल का भ्रमण किया। इस दौरान महाविद्यालय की डायरेक्टर रूबी गुप्ता (रिंकल सेठ) ने सभी बच्चों और महिलाओं का शाल, श्रीफल एवं गिफ्ट देकर सम्मान किया।
इस दौरान दिव्यांग बच्चों की देखभाल एवं सेवा करने वाली महिलाओं को देखकर श्रीमती गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई और उनके समर्पण भाव को बहुत सराहा। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को उनके पालक ठीक से देखभाल न कर पाए ऐसे बच्चों को यहां पर खाना खिलाना, नहलाना, सीखाना, कपड़े पहनने का तरीका, बातचीत करना सीखाना ये कोई साधारण काम नहीं है। फिर भी ये सभी बच्चों के साथ एक आम लोगों की तरह जिंदगी बसर कर सके।