- Hindi News
- National
- Mungawali News Mp News Pledged Not To Use Holi Chemical Colors From Flowers In Sports In School
स्कूल में खेली में फूलों से होली, रसायनिक रंगों का उपयोग नहीं करने का लिया संकल्प
मुंगावली | टीएवी हायर सेकंडरी स्कूल में बच्चों ने फूल होली खेली। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस वर्ष केमिकल युक्त रंगों से होली नहीं खेलने और व्यर्थ पानी बर्बाद नहीं करने का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों ने मिलकर फूल होली खोली। स्कूल संचालक डॉ. प्रमोद जैन ने इस निर्णय की सराहना की और रहवासियों को रासायनिक रंगों से होली नहीं खेलने का संदेश दिया। आपस में भाईचारे के साथ मिलकर होली का त्योहार बनाने की बात कही। इस मौके पर सीईओ पुनीत जैन, शिक्षक रमाशंकर ज्योतिषी, विक्रम यादव, जावेद खान सहित समस्त स्टाफ और बच्चे मौजूद थे।