- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Police Action On Gambling Bust Near Abkari Ware House
आबकारी वेयर हाउस के पास चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने की कार्रवाई
5 जुआरी पकड़े, 34100 रुपए किए जब्त
जिले में चल रहे अवैध रूप से जुए के फड़ों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने आबकारी वेयर हाउस के पास चल रहे जुए के फड़ पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 34 हजार 100 रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें आबकारी वेयर हाउस के पास जुआ चलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने वेयर हाउस के पास जाकर कार्रवाई की और 5 जुआरियों को जुआ खेलते समय गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए जुआरियों में मनोज पिता उपेंद्र शर्मा उम्र 30 साल, हरवीर उम्र 36 साल, नीतू 4, शिवम 5, ओमप्रकाश सभी निवासी अशोकनगर को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 34 हजार 100 रुपए नकद और नाश की गड्डी जब्त की है।