- Hindi News
- National
- Mungawali News Mp News Procession Tomorrow At The Conclusion Of Siddhachakra Mahamandal Vidhan
सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर शोभायात्रा कल
शहर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन जैन मंदिर स्थित संत निवास में किया जा रहा है। विधान का रविवार को श्रीजी की शोभायात्रा के साथ समापन होगा। विधान में रोजाना धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विधान का आयोजन कटंगी से आए संजीव भैया के सानिध्य में किया जा रहा है।
विधान में रोजाना संगीतमय श्रीजी का पूजन, अभिषेक और शांतिधारा की जा रही है। शाम की महाआरती के बाद भैया जी द्वारा श्रद्धालुओं को धर्मउपदेश दिए जाते हैं। इन्हें सुनने के लिए शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से जैन समाज के श्रद्धालु पहुंचकर रहे हैं। विधान का आयोजन जैन मंदिर संत निवास पर किया जा रहा है। सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर रविवार को श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां जैन समाज द्वारा शुरू कर दी गई है। शनिवार रात में संजय भैया पाठशाला के बच्चों को विशेष धर्म उपदेश देंगे। इसमें बच्चों को कैसे संस्कार होना चाहिए और धर्म करने से बच्चों में कैसे ज्ञान आता है इसके बारे में बताया जाएगा।
मंदिर में विधान के दौरान धार्मिक क्रियाएं करते जैन समाज के लोग।