- Hindi News
- National
- Mungawali News Mp News Program In The Holi Milan Ceremony The Women Of Raghuvanshi Community Planted Each Other
कार्यक्रम... होली मिलन समारोह में रघुवंशी समाज की महिलाओं ने एक-दूसरे का लगाया गुलाल
अशोकनगर | रघुवंशी समाज की महिलाओं ने रंगपंचमी के अवसर पर श्री राम रघुवंशी धर्मशाला बाइपास रोड पर होली मिलन समारोह आयोजित किया।
इसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने इकट्ठे होकर जमकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। साथ ही एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रश्मि रघुवंशी ने सभी हो होली की शुभकामनाएं दीं और देश की खुशहाली से लिए सभी से मिल-जुलकर रहने की अपील की। भगवान श्रीराम की पूजन और आरती के बाद सभी महिलाओं ने संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को गुलाल गया। इस मौके पर निर्मला रघुवंशी, कमला रघुवंशी, आरती रघुवंशी, संगीता रघुवंशी, ममता रघुवंशी, अनुसुइया रघुवंशी, सरिता, सुषमा, रेखा, नीतू, किरण, वंदना, बनीता, सोनम, साधना रघुवंशी, सोनिया रघुवंशी सहित करीब 150 महिलाएं शामिल थीं।