- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Protest Between Father And Ex Mp Son Gets Hoarding
पिता-पूर्व सांसद के बीच चला विरोध, बेटे ने लगवाया होर्डिंग
पूर्व विधायक स्व.देशराज सिंह यादव के पुत्र द्वारा लगवाया होर्डिंग।
अशोकनगर| पूर्व कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जुड़ने के बाद उनके अब भाजपाइयों के साथ अभिनंदन के होर्डिंग बैनर शहर में लगने लगे हैं। पूर्व विधायक स्व. देशराज सिंह यादव के बेटे मंडी अध्यक्ष अजय यादव ने भी सिंधिया के स्वागत का होर्डिंग राजमाता चौराहे पर लगवाया है। एक समय प्रदेश की राजनीति में स्व. श्री यादव ही एक मात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने जिले में उनका खुलकर विरोध किया था। ऐसे में पूर्व सांसद श्री सिंधिया के भाजपा में आने के बाद जिले की राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए।
भाजपा के जिले में सबसे बड़े कद्दावर नेता स्व. श्री यादव को मुंगावली विधानसभा में पराजित करने के लिए पूर्व सांसद ने स्व. महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा जैसे अपने विश्वसनीय नेता को जिले की राजनीति में उतारा था। इसके बाद दोनों ही नेता जब तक रहे उनके बीच राजनीति विरोधाभास चलते रहे। ऐसे में भले ही पूर्व सांसद को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सदस्यता दिलाई हो लेकिन भाजपाइयों के साथ उनके बैनर देखकर शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।