- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Rang Gulal Blew Up On Rangpanchami The Youth Groups Left Since Morning
रंगपंचमी पर उड़ा रंग गुलाल, सुबह से ही निकलीं युवाओं की टोलियां
अशोकनगर| होली के पांच दिन बाद रंगपंचमी का त्योहार मनाया गया। इसे लेकर सुबह से रंग गुलाल लगाने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। सुबह से ही हुरियारों की टोलियां ढोल ढमाकों के साथ रंगपंचमी पर होली खेलते नजर आईं। इस बार होली और रंग पंचमी पर रंगों की होली खेलने की जगह लोगों ने गुलाल होली खेलने पर ज्यादा भरोसा जताया। गांधी पार्क, इंदिरा पार्क, स्टेशन रोड आदि जगहों से कई युवाओं की टोलियां ढोल ढमाकों के साथ निकलीं। छोटे-छोटे बच्चे गुलाल से होली खेलते हुए नजर आए।