- Hindi News
- National
- Mungawali News Mp News Religion Bhandare Went To Many Places In The City For Devotees Took Religion
धर्म... श्रद्धालुओं के लिए शहर में कई जगह चले भंडारे, प्रसादी ग्रहण कर लिया धर्म
मुंगावली | करीला मेले को लेकर शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को रोक-रोक कर उन्हें भोजन कराया गया। शहर में चंदेरी रोड, बहादुरपुर पिपरई तिराहे पर राधे-राधे नवयुवक मंडल और बालाजी नगर समिति ने बहादुरपुर रोड व श्री कृष्णा मंडल द्वारा करीला आने जाने वाले श्रद्धालुओं को बुला-बुला कर कढ़ी चावल, चाय, खीर पुड़ी, सब्जी, हलुआ भेंट किया। स्टेशन रोड पर ठंडा शर्बत पिलाकर करीला जाने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया।