सिंधिया के समर्थन में दिया इस्तीफा
अशोकनगर | पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले दी। इसके बाद से ही जिले में कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा उनके समर्थन में इस्तीफे दिए जा रहे हैं। इसके तहत शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री डॉ. रामसेवक रोहले और जिला महामंत्री सतीश राजौरिया ने मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंप दिया।