पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

33 वाहन चालकों पर 9500 रुपए जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अशोकनगर | जिले में लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सोमवार को 33 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 9500 रुपए समन शुल्क वसूला है।

कोतवाली पुलिस ने 2 प्रकरणों में 500 रुपए, शाढ़ौरा पुलिस ने 6 प्रकरणों में 2000, चंदेरी पुलिस ने 5 प्रकरण दर्ज कर 1250 रुपए, नईसराय पुलिस ने 1 प्रकरण में 250 रुपए, मुंगावली पुलिस ने 3 प्रकरणों में 750, बहादुरपुर पुलिस ने 5 प्रकरणों में 1750 रुपए शुल्क वसूला है। इसी प्रकार यातायात पुलिस ने 11 प्रकरण बनाकर 3000 रुपए समन शुल्क वसूला है।
खबरें और भी हैं...