सिंधिया समर्थकों ने की सियासत गर्म
प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच अशोकनगर और मुंगावली विधायक के मोबाइल फोन बंद होने के साथ उनसे संपर्क नहीं होने की चर्चा दिन भर सुर्खियों में रही। इस बीच मीडिया ने भी परिजनों से उनकी जानकारी ली तो वे भी नहीं बता सके कि विधायक कहां हैं। इधर इस स्थिति के बीच चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान जरूर मीडिया के सामने आकर बोले कि पाला बदलने वाले विधायक पहले कार्यकर्ताओं से जरूर पूछें जिन्होंने 15 साल कष्ट झेले हैं।
रविवार की शाम से ही मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव और अशोकनगर विधायक जज पाल सिंह जज्जी के फोन बंद हैं। इसके बाद जब मीडिया ने उनके घर और ऑफिस पहुंचने के बाद संपर्क नहीं हो सका तो परिजनों से बातचीत की। लेकिन वे भी नहीं बता सके। इस बीच राजनीतिक गलियारों में दोनों विधायकों के बेंगलुरु में होने की खबर दिन भर चलती रही। इन खबरों के बीच जब चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान से मीडिया के सामने आए। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार को कोई खतरा नहीं है।
कांग्रेस विधायकों के पाला बदलने की संभावनाओं पर श्री चौहान ने कहा कि 15 साल तक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कष्ट झेले हैं। जो पाला बदलना चाहते हैं वे पहले उनसे बात करें। उन्होंने कहा कि जो दल बदलना चाह रहे हैं वह पहले जनता के पास जाएं । जनता ने उन्हें बड़ी उम्मीदों से चुना है।
प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का भी मोबाइल बंद, नहीं हो पा रहा संपर्क
श्रममंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोिदया 8-9 मार्च की रात को ही शहर छोड़ गए। यही नहीं दिनभर उनसे फोन पर भी संपर्क नहीं हो पाया। उनके घर पर भी उनके स्टाफ के कुछ लोग ही मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह की जानकारी होने से इंकार किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेंद्र लुंबा से फोन पर संपर्क की कोशिश की लेकिन उनकी ओर से कोई जबाव नहीं आया।
अशोकनगर और मुंगावली विधायक का रविवार शाम से मोबाइल फोन बंद, परिजन बोले- पता नहीं कहां गए, चंदेरी विधायक ने कहा-नहीं है सरकार को कोई खतरा
विधायक जजपाल सिंह जज्जी के घर के बाहर सोमवार को पसरा सन्नाटा, इस दौरान विधायक की माताजी मिली जो पाठ कर रहीं थीं।
महेंद्र सिंह सिसोदिया
ब्रजेंद्र सिंह यादव
जजपाल सिंह
भाई जजपाल सिंह से नहीं हो पा रहा है संपर्क, बेंगलुरु में होने की खबर
मैं कल सुबह का भोपाल गया था। आज टीवी चैनलों पर भाईसाहब के बेंगलुरु में होने की न्यूज देखी। उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पा रही है। अब अशोकनगर पहुंचकर संपर्क करने की कोशिश करते हैं।
अशोकनगर का बोलकर गए थे भाई ब्रजेंद्रसिंह, गार्ड घर पर ही हैं
मुंगावली विधायक के भाई दर्शन सिंह यादव- रविवार की शाम 4 बजे अशोकनगर जाने का बोल कर गए थे। उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। कई लोगों के फोन भी आए। उनके गार्ड भी यहीं पर हैं। ऐसी सूचना मिली है कि अशोकनगर विधायक के साथ हैं।
अशोकनगर और मुंगावली विधायक सिंधिया के समर्थक, गार्ड घर पर ही छोड़कर विधायक हो गए गायब, घरवाले भी बेखबर