पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurpur News Mp News Secondary And Primary School Of Atreji Village Found Closed At 3 Pm

दोपहर तीन बजे बंद मिला अतरेजी गांव का माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्रामीणाें ने परेशान हाेकर समस्या बताई, पड़ताल में स्कूल समय में लटका मिला ताला

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल न तो समय पर खुल रहे हैं और समय से पहले बंद हो जाते हैं। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

इन दिनों कक्षा पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। आगामी 16 मार्च से लोकल परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। इसके बाद भी स्कूलों में पदस्थ शिक्षक बच्चों को पढ़ाने में रुचि नहीं ले रहे हें। अभी भी शिक्षक अपनी मर्जी से स्कूल की छुट्टी कर घर चले जाते हें। इससे छात्रों की पढाई प्रभावित हो रही है। गुरुवार को भास्कर संवाददाता ने ग्रामीणों की शिकायत पर स्कूल की पड़ताल की तो बहादुरपुर संकुल केंद्र के तहत आने वाले एक परिसर एक शाला माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय अतरेजी में तीन बजे ताला लगा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव का स्कूल रोजाना दोपहर 3 से 3:30 बजे के बीच बंद हो जाता है। यदि हम शिक्षकों से स्कूल जल्द बंद न करने की बात कहते हैं तो वह सुनते नहीं है। स्कूल जल्दी बंद होने से हमारे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अतरेजी विद्यालय के समय से पहले बंद होने का यह पहला मामला नहीं है। ग्रामीणों ने पहले भी इसकी शिकायत की है। इसके बाद भी शिक्षा विभाग में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं करने से शिक्षकों के हौंसले बुलंद है।

दोपहर 3 बजे अतरेजी माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय में लगा मिला ताला।
खबरें और भी हैं...